छत्तीसगढ़

8. सर्दियों का सुपरफूड है खजूर, जानें इसे खाने के 5 बेहतरीन फायदे

सर्दियों के मौसम में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। इस मौसम में लोग फिट रहने के लिए खानपान में तरह-तरह के बदलाव करते हैं। मौसम के अनुसार अच्छी सेहत के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

सर्दियों में खजूर को सुपरफूड कहा जाता है। इसे खाने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। आप स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को मात दे सकते हैं। त्योहार के दौरान मीठे में भी खजूर का इस्तेमाल कर कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है। चलिए बिना देर किए जानते हैं, ठंड के मौसम में खजूर खाने के क्या फायदे हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अक्सर सर्दियों के मौसम में लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से सीमित मात्रा में खजूर खा सकते हैं। सर्दियों में धूप निकलने की संभावना भी कम होती है। इस तरह खजूर शरीर में विटामिन-डी की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा खजूर में पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

सर्दियों के मौसम में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो खजूर को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है। आप खजूर को सुबह या शाम स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

पाचन को दुरुस्त करता है

खजूर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर पाया जाता है। जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, उनके लिए खजूर फायदेमंद साबित हो सकता है।

मस्तिष्क के लिए लाभदायक

खजूर एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक है। इसके अलावा खजूर में पोटैशियम और विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो खजूर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है और ज्यादा खाने से बचते हैं। इस तरह वेट कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button