छत्तीसगढ़

4. बांध में दरार की खबर सुनकर कलेक्टर ने ईई को दिए निर्देश, मौके पर पहुंचे अधिकारी करा रहे मरम्मत

जशपुर।  पत्थलगांव ब्लॉक स्थित तमता बांध क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को वस्तुस्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए. विभागीय अधिकारी विजय जामनिक विभाग के टीम के साथ बांध पहुंचकर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है.

संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक ने बताया कि तमता बांध के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्राप्त हुई. बांध के मुख्य नहर द्वार के बाएं तरफ पानी में बुलबुले उठ रहे हैं, और मिट्टी सेटल हो रही है. विभाग के अधिकारी मौके पहुंच गए है, और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बुलबुले वाले स्थान पर सीमेंट की बोरी में मिट्टी भरकर बोरी को उस स्थान डाला जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि बांध पर जल के दबाव को कम करने के लिए वेस्ववेयर के कुछ भाग को एहतियात के तौर पर तोड़ा जा रहा है, जिससे पानी का दबाव कम हो सके. संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि बांध के टूटने की संभावना नहीं है, किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है.

Related Articles

Back to top button