छत्तीसगढ़

5. कांकेर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर, जवानों ने किया नक्सल कैंप ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

पुलिस और नक्सलियों का मुठभेड़ सुबह 7 से 8 बजे तक करीब एक घंटे तक चली, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की खबर है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार आज सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त पर रवाना हुई थी, तभी ताड़ोकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरनार के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई, इस दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त किया है। आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं, लेकिन साथी नक्सली उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

जवानों के लौटने पर मिलेगी जानकारी- एसपी

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। नक्सल कैंप ध्वस्त किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जवानों के लौटने के बाद विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सर्चिंग जारी है।

चुनाव के समय एक्टिव मोड पर नक्सली

विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सली लगातार बहिष्कार का ऐलान कर रहे हैं। नक्सली एक्टिव मोड पर हैं। पहले चरण में बस्तर संभाग में वोटिंग होनी है। जिसमें अब दो दिन ही शेष हैं। जिसको देखते हुए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, ताकि नक्सली अपने नापाक मंसूबों पर कामयाब ना हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button