छत्तीसगढ़

2. प्रदेश के कई जिलों में दिखा ठंड असर, गिरने लगा तापमान, IMD ने जताई बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है, राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है।

वहीं अब मौसज का मिजाज भी लगातार बदल रहा है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण ऐसा हो सकता है। वहीं राज्य में तापमान में भी गिरावट हो रही है।

ठंड के कारण नारायणपुर जिले में रात का तापमान 14 डिग्री रहा वहीं कांकेर का 14.2 और कोरिया का 14.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बीते 24 घंटे ऐसा रहा मौसम

बिलासपुर में दिन का तापमान 30.6 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री रहा ।

अंबिकापुर में दिन का तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा ।

जगदलपुर में दिन का टेंप्रेचर 31 और रात तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

दुर्ग में दिन का तापमान 32.2 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।

राजनांदगांव में दिन का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, रात का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में दिन में धूप, रात में हल्की ठंड

रायपुर में दिन में धूप, रात में हल्की ठंड है। ​दिन में तेज धुप होने से उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 30. 6 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अक्टूबर में कैसा है मौसम का मिजाज

अक्टूबर में तीनों मौसम का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है।

पहले पखवाड़े रायगढ़ ,जांजगीर ,बिलासपुर , दुर्ग , रायपुर और कई शहरों में अक्टूबर में ऐसी गर्मी पड़ी कि जैसे मार्च-अप्रैल का महीना हो। कई जिलों में पारा 35 डिग्री से ज्यादा रहा।

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में गुलाबी ठंड का असर भी रहा।

अक्टूबर महीने के ख़त्म होने से पहले लगातार रात के तापमान गिर रहा।

इसी महीने से दिन का समय छोटा और रातें लंबी हो गई।

Related Articles

Back to top button