छत्तीसगढ़

6. छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक !…मैदानी इलाकों में दिखने लगी धुंध, जानें मौसम का हाल

रायपुरः छत्तीसगढ़ में बारिश दौर लगभग समाप्ति की ओर है. बारिश थमने और आसमान साफ होने के साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का पारा तेजी से गिरने लगा है. दरअसल छत्तीसगढ़ में अब गुलाबी ठंड दस्तक दे रही है. उत्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुरमनोरापंडरापाठसन्नासोनक्यारीआस्ता जैसे पहाड़ी इलाकों में रात में ठंड लग रही है. वहीं रायपुरदुर्ग और बिलासपुर संभागों के मैदानी इलाकों में सुबह धुंध नजर आने लगी है.

राजधानी रायपुर के आउटर इलाकों के खुले हिस्से में धुंध कुछ गहरी हो गई हैऔर ओस भी ज्यादा पड़ने लगी है. गुरुवार को जशपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसारआने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी और ठंड अपना असर दिखाएगी.

अगले पांच दिनों मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया किअगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. सुबह हवा में आर्द्रता 75 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. हवाओं की चाल विभिन्न दिशाओं से 4 से 6 किमी प्रतिघंटा रहेगी. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार से किसानों को जारी एडवाइजरी के अनुसार मानसून की विदाई से मौसम शुष्क होने लगा है. इस वजह से फसलों से नमी कम होने लगेगी. इससे धानदूसरे अनाज एवं सब्जियों में परिपक्वता और पकने की रफ्तार तेज होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button