छत्तीसगढ़

4. घातक साबित हुआ गुब्बारा, School Campus में फटा हीलियम गैस का सिलेंडर, 33 बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गुरुवार को एक स्कूल परिसर में हीलियम गैस का सिलेंडर फटने से 33 बच्चों समेत करीब 37 लोग घायल हो गए। सरगुजा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह घटना अंबिकापुर शहर के विवेकानंद स्कूल घटी है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से ढाई बजे के माध्यम विवेकानंद स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान बच्चे मैदान में खेल रहे थे। उसी मैदान के निकट एक छोटे मैदान में कुछ लोग हीलियम गैस का सिलेंडर का इस्तेमाल करके गुब्बारे फुला रहे थे, तभी सिलेंडर फट गया। उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में गुब्बारे भरने वाले 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,वहीं करीब 33 बच्चे इसकी चपेट में आ गए।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बच्चों को मामूली चोटें आईं हैं और उनका उपचार करवाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कुल 33 घायल बच्चों में से 11 को फर्स्ट एड उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष बच्चों की हालत भी स्थिर है। बहराहल पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी कार्यक्रम के लिए गुब्बारे मंगवाए गए थे, किन्तु यह कार्य स्कूल परिसर में क्यों चल रहा था,यह जांच का विषय है।

 

Related Articles

Back to top button