2. युवती को अगवा कर 15 लाख की फिरौती की मांग, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे अपहरणकर्ता

कोरबा में अगवा कर फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से सिलाई सीखने के नाम पर निकली युवती रहस्यमयढंग से लापता हो गई थी। उसके दूसरे ही दिन से 15 लाख रुपए फिरौती मांगे जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अपहरणकर्ता रकम नहीं देने पर युवती की हत्या कर शव घर भेजने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
बांगों थानांतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा के आश्रित ग्राम चुनभट्ठी में कृष्णा विश्वकर्मा रहते हैं। वह अपनी पत्नी और कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। कृष्णा ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बेटी संतोषी सिलाई का काम सीखना चाहती थी। इसके लिए वह कोरबा में रहने वाली अपनी सहेली के पास तीन चार बार आ चुकी थी। वह 28 सितंबर की सुबह भी कोरबा के लिए रवाना हुई थी। वे हर बार की तरह शाम तक बेटी के घर लौट आने की उम्मीद में बैठे रहे, लेकिन संतोषी घर नहीं पहुंची। उसकी सहेली और नाते रिश्तेदारों में पूछताछ की गई तो कोई भी जानकारी हाथ नहीं लगी।



