छत्तीसगढ़

5. मेकाहारा हॉस्पिटल में बदमाशों का उत्पात, डॉक्टरों ने मोबाइल चोरी करते पकड़ा, खुद बताया एरिया का दादा

रायपुर। राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में इन दिनों नशेड़ी जमकर बवाल मचा रहे हैं। यहां आए दिन कोई बदमाश भी डॉक्टरों और नर्सों को ब्लेड से मारने की धमकी दे देता है।

तो वहीं अस्पताल परिसर में नशेड़ी घुस कर तोड़फोड़ भी कर देते हैं।

नशेड़ी बदमाश ने मचाया उत्पात

रविवार की देर शाम मेकाहारा हॉस्पिटल में अनुराग गिरी उर्फ राजा नाम का एक नशेड़ी बदमाश पहुंच गया। वो वहां भर्ती मरीजों के मोबाइल चोरी करने के फिराक में था।

वहां मौजूद स्टाफ को उसकी हरकत पर शक हुआ तो उसे गार्ड ने पकड़ लिया।

वो मेडिकल स्टॉफ के साथ लगातार बदतमीजी करने लगा। इन घटनाओं से शहर की कानून व्यवस्था पर अब सावल खड़े हो रहे हैं।

स्टाफ को धमकाते हुए मारने की दी धमकी

उसने स्टाफ को धमकाते हुए कहा कि कोई यदि उसके पास आएगा तो वो उसकी गर्दन गिरा देगा। उसने खुद को शक्ति कॉलोनी एरिया का दादा बताते हुए मौजूद गार्ड लोगों को चैलेंज किया। बदमाश की इस हरकत से सहमे हुए स्टाफ ने 112 की टीम को फोन किया।

इसके बाद बदमाश को पकड़ कर मौदहापारा थाना लाया गया। जहां मौदहापारा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

डॉक्टरों को किया परेशान

दरअसल, राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में बदमाशों और नशेड़ियों के उत्पात ने डॉक्टरों और मरीज़ों का जीना हराम कर दिया है। एक नशेड़ी यहां पर मरीजों का फोन चोरी कर रहा था तभी उसे डॉक्टरों ने पकड़ लिया इसके चोर ने ड्रामा करना शुरू कर दिया।

सुरक्षा गार्ड से की मारपीट

साथ इस बदमाश ने जमकर हंगामा किया और सुरक्षा गार्ड को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। फिर ये बदमाश अपने हाथ में ब्लेड लेकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

दो बाइक सवार बदमाश घुसे अस्पताल में

वहीं दूसरी एक और घटना में दो चोर बाइक लेकर अस्पताल में घुस गए। पैर में चोट की शिकायत लेकर पहुंचे इन युवकों ने पहले तो डाक्टरों से बहस की उसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे।

कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान

अस्पताल परिसर में खुले आम दादागिरी से राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मरीज़ अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है।

अस्पताल के कर्मचारियों ने इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button