1. BJP के ट्वीट पर CM भूपेश का पलटवार: कहा- कैंडी क्रश मेरा फेवरेट है, मैं गेड़ी भी चढूंगा,गिल्ली-डंडा भी खेलूंगा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रदेश की सियासत में एक दूसरे को घेरने और निशाना साधने का काम जोरों पर है। मंगलवार की देर रात तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें वो कैंडी क्रश गेम खेलते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा। मामले में सीएम भूपेश बघेल ने खुद ही ट्वीट कर पलटवार किया है।
सीएम ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पहले भाजपा को ऐतराज था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज है। दरअसल, उनको मेरे होने पर ही ऐतराज है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूं। वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।



