4. तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आई दो शिक्षिका, हादसे में 1 की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

बालोद। बालोद जिले में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांचने जा रही दो शिक्षिकाओं को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों शिक्षिका है और बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका जांचने की ड्यूटी में बालोद जा रही थी। इसी दौरान दोनों को ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई।
शिक्षिका अनीता बघेल व मीना साहू दसवीं बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने के लिए स्कूटी से बालोद जा रही थी। जब वे भरदा गांव के पास हनुमान मंदिर के पास पहुंची तब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार तीन ट्रक आगे-पीछे आ रहे थे इसी के चलते यह हादसा हुआ।
शिक्षिका नीता बघेल ट्रक की ठोकर से स्कूटी से सड़क में जा गिरी और ट्रक के चक्के ने उनका पूरा सर कुचल दिया। जिसके चलते शिक्षिका नीता बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी शिक्षिका मीना साहू भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।



