3. विदाई से पहले मानसून की ताबड़तोड़ एंट्री, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल….ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

यहां ऑरेंज अलर्ट
अगले 24 घंटों में जशपुर, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।यलो अलर्ट
बलौदाबाजार, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद, कोरिया, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
गिरेगा तापमान
उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में आने वाले 03 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़े। प्रदेश के बांकी इलाकों में अब तापमान बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री धमतरी तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया।
बना हुआ है यह सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक गंगेय पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे झारखंड के ऊपर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र और संबंधित चक्रीय चक्रवात औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक विस्तारित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। एक द्रोणिका चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक औसत समुद्र ताल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला है।



