छत्तीसगढ़

2. विदेश घुमाने का सपना दिखाकर बंटी-बबली ने की थी लाखों रुपए की ठगी, दिल्ली से गिरफ्तार

 रायपुर।  विदेश जाने के लिए बुकिंग कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली से युवती सहित ट्रेवल्स संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ राजेंद्र नगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक रीतेश सोनी का एक्रॉस ओशियन हॉलीडे के नाम से ट्रेवल्स एजेंसी है। भारत के अलावा दूसरे देशों की यात्रा में जाने वालों के लिए टिकट और ठहरने के होटल की व्यवस्था करता था। इसके लिए दिल्ली के युग हॉलीडे ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक कंचन कश्यप और अनिल शर्मा से उनका लेन-देन होता था।

इस दौरान रायपुर से नेपाल, सिंगापुर और कश्मीर जाने वाले यात्रियों के लिए कंचन और अनिल से उसने टिकट और होटल की बुकिंग कराई थी। इसके लिए अलग-अलग समय 3 लाख 39 हजार रुपए दिए गए थे। रकम लेने के बाद भी कंचन और अनिल ने बुकिंग नहीं की। पूरी राशि को दोनों ने हड़प लिया। इसकी शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button