छत्तीसगढ़

4. August Festivals 2023 : अगस्त माह में दिखेगी नाग पंचमी से लेकर रक्षा बंधन तक की धूम, नोट कर लें अपने फेवरेट फेस्टिवल्स की डेट

सावन का महीना व्रत त्योहार के मामले में विशेष माना जाता है। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना 2 महीने का हो गया। इसीलिए सावन के विशेष त्योहार अगस्त महीने में पड़ रहे हैं। भगवान शिव को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ के लिए जितना विशेष है, उतना ही व्रत-त्योहार के मामले में है। सावन में कई महत्वपूर्ण तिथियां पड़ रही हैं जिसमें पूजा-पाठ करना बहुत लाभ देता है।
हिंदू कैलेंडर में अगस्त के महीने के दौरान सावन और भादों का महीना होता है। लेकिन इस बार अधिकमास के चलते पूरे अगस्त में सावन का ही महीना रहेगा। त्योहार के लिहाज से अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण होगा।अगस्त में 4 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। अगस्त में सूर्य, शुक्र,मंगल और बुध अपनी-अपनी राशि बदलेंगे जिसका सभी राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ेगा।

सावन महीना

सावन महीना 31 अगस्त तक है। ज्योतिषाचार्य पं जागेश्वर अवस्थी के अनुसार अगस्त महीने में कौन से महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। 14 अगस्त को सावन महीने की दूसरी मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी। इसमें 19 अगस्त 2023 को हरियाली व्रत पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद 21 अगस्त 2023 को नागपंचमी मनाई जाएगी। वहीं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।

व्रत-त्योहार की सूची

7 अगस्त सावन सोमवार

8 अगस्त मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी

12 अगस्त पुरुषोत्तम एकादशी

13 अगस्त रवि प्रदोष व्रत

14 अगस्त शिवरात्रि, सावन सोमवार

16 अगस्त अधिकमास अमावस्या

19 अगस्त हरियाली तीज

21 अगस्त नाग पंचमी

27 अगस्त श्रावण पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त प्रदोष व्रत

30 अगस्त रक्षा बंधन

31 अगस्त पूर्णिमा व्रत

15 अगस्त मंगला गौरी व्रत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button