छत्तीसगढ़

2. रायगढ़ के एक्सिस बैंक में डकैती: नकाबपोश बदमाशों ने दिया अंजाम, बैंक मैनेजर पर भी किया हमला

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक में दिनदहाड़े डकैती की घटना सामने आई है। यहां के ढिमरापुर स्थित एक्सिस बैंक में सुबह नौ बजे बैंक खोलते समय डकैती होने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि छह हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं बैंक मैनेजर पर भी नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया है। घटना की सूचना मिलने पर रायगढ़ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी एक्सिस बैंक पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे में बदमाश घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कितनी राशि की डकैती हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल संभावना करोड़ों की जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब तक फॉरेंसिक टीम नहीं पहुंचती तब तक रकम के बारे में बोल पाना संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button