छत्तीसगढ़

4. स्कूटी पर ले जा रहा था आग बुझाने वाला सिलेंडर, अचानक हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र महोबा बाजार ओवर ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी में आग बुझाने वाला सिलेंडर फटने से स्कूटी चालक की युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अग्निशमन सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं लापरवाही पूर्वक परिवहन किए जा रहे आठ सिलेंडर पुलिस ने जब्त किए हैं।

ओवरब्रिज के ऊपर अचानक फट गए दो सिलेंडर

आमानाका थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी गुलाब नगर निवासी भूपेंद्र चौबे स्कूटी में आग बुझाने वाली 10 सिलेंडर आगे रख कर एक व्यक्ति को बिठाकर ले जा रहा था। महोबाबाजार ओवरब्रिज के ऊपर अचानक दो सिलेंडर फट गए। स्कूटी के सामने हिस्से में सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडर के फटने से भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया है। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल वहां एंबुलेंस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

बड़ा हादसा टला :

– लापरवाही पूर्वक सिलेंडर के परिवहन से ओवरब्रिज में और बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि दो सिलेंडर ही फटे। एक के बाद एक और सिलेंडर फटते तो ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा हो सकता था। ओवरब्रिज पर हुए धमाके के चलते राह चलने वाले वाहन चालक दहशत में आ गए। लोग दूर-दूर तक रूक गए।

Related Articles

Back to top button