अनवर ढेबर गिरफ्तार ,कोर्ट में किया पेश 4 दिन की रिमांड पर भेजा , ED ने की थी 14 दिन की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेश करने के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांगी थी. जिसपर कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड दी है।
बता दें कि, ED की टीम ने अनवर ढेबर को VIP रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे सुबह साढ़े 11 बजे मेडिकल जांच के बाद विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया। जहाँ 4 दिन की रिमांड पर अनवर ढेबर को भेज दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महापौर एजाज ढेबर को भी ED दफ्तर बुलाया गया है।
बता दें कि, ईडी ने शराब कारोबारियों के यहां छापेमारी करते हुए मेयर एजाज ढेबर और उनके बड़े भाई अनवर ढेबर के यहां छापा मारा था। ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त व्यस्त कर दिया।



