छत्तीसगढ़

4. राजधानी वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण, महापौर एजाज ढेबर हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट कार्यक्रम में शामिल

रायपुर।   रूस की राजधानी मास्को में आयोजित इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट कार्यक्रम के दूसरे दिन भी रायपुर महापौर एजाज ढेबर शामिल हुए। यह छत्तीसगढ़ एवं राजधानी वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा है। इस कार्यक्रम में विश्वभर से प्रतिनिधि पहुंचे हुए है।

जबकि हमारे भारत देश से एकलौते महापौर एजाज ढेबर प्रतिनिधित्व कर रहे है। इस कार्यक्रम में शहर के ट्रैफिक की बढ़ती दिक्कतों को दूर करने तथा नए विचारों से परिवहन के समस्याओं का समाधान करने विषय पर चर्चा किया गया।

Related Articles

Back to top button