छत्तीसगढ़

7. सेहत और स्किन के लिए बेहद लाभकारी हैं यह पत्ते, गर्मियों में करें भरपूर उपयोग, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. गर्मियों में खान पान और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. गर्मी के मौसम में जरूरी है कि शरीर को पोषण और शीतलता प्रदान करने वाले फूड खाएं. इस मौसम में गर्मी से राहत के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जाते हैं. गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक का उपयोग करते हैं. गर्मियों में पुदीने की डिमांड भी बढ़ जाती है. पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाता है. पुदीने का कई तरह से उपयोग किया जाता है. आइए आज हम आपको पुदीना से होने वाले फायदे बताते हैं.

1.पाचन के लिए: वेबएमडी में छपी एक खबर के अनुसार, पुदीना पाचन संबंधी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है. पेट दर्द होने पर भी पुदीने को जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाने से आराम मिलता है. पुदीना पानी पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है.

2.त्वचा को पोषण देता है: पुदीना अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है. खीरे की तरह ही पुदीना भी त्‍वचा को मॉश्‍चराइज करने के काम आता है. पुदीने की पत्तियों के रस को चेहरे पर लगाने से त्‍वचा को ताजगी और नमी मिलती है. पुदीने की पत्तियों के रस को दही या शहद के साथ मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है. यहां त्वचा को चमकदार बनाता है.

3.इम्यूनिटी को बूस्ट करे: पुदीना को नींबू और नारियल पानी में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बेहतर रखने में मदद करता है. यह इम्युनिटी को बेहतर करने का काम करता है.

4.ब्लड प्रेशर में फायदेमंद: पुदीना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मेंथोल पाया जाता है. जो ब्लड प्रेशर को कम करने में असर दिखा सकता है.

5.खांसी जुकाम में फायदेमंद: पुदीने से कई ड्रिंक्स भी तैयार की जाती हैं. पुदीना से बने ड्रिंक्स गर्मी से राहत दिलाते हैं. पुदीना एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. पुदीना चाय जुकाम के साथ साथ खांसी से भी राहत देती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button