छत्तीसगढ़

सरकार कर रही सरपंचों की उपेक्षा , संघ करेगा जन आंदोलन, 21 मार्च होगी रायपुर में बैठक

जन हित की इस लड़ाई में सभी सरपंच दलगत से अलग हो कर ग्राम विकास के लिए बैठक में शामिल हो - आदित्य उपाध्याय

रायपुर। सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने बातचीत में बताया की वर्त्तमान कांग्रेस सरकार लगातार सरपंचो की मांगों को नजर अंदाज कर रही है। आज सरपंच सर्वाधिक प्रताड़ित है हम सब को जनता ने कई उम्मीदों व आशाओं को लेकर अपने ग्राम का प्रधान बनाया है। परन्तु आज की निक्क्मी व बेसुध सरकार की वजह से हम सब जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे है जब की हम लगातार हमारे पंचायतों की जरूरतों के लिए सरकार से मांग करते रहे है लेकिन सरकार इस प्रकार घमंड में है की हमारी मांगों को मान नहीं रही है इसलिए अब एक जन आंदोलन की जरुरत है।

जन हित की इस लड़ाई में सभी सरपंच दलगत से अलग हो कर ग्राम विकास के लिए बैठक में शामिल हो – आदित्य उपाध्याय

इस बाबत आगे लड़ाई की क्या रुपरेखा होगी इस के लिए सरपंचो की आपात बैठक 21 मार्च को 1 बजे रायपुर के मायाराम सुरजन हॉल ,रजबंधा मैदान में रखी गई है प्रदेश के समस्त सरपंचों को बैठक में आने का आव्हान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button