छत्तीसगढ़

5. बाइकों की टक्कर में एक की मौत, पीछे बैठे युवक की हालत नाजुक

सारंगढ़-बिलाईगढ़।   जिले के भटगांव से बिर्रा जाने वाले मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पेट्रोल पंप के पास दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। हादसे में दोनों घायलों को इलाज के लिए बिलाईगढ़ अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार नकुल नाम का युवा अपनी बाइक में अपने साथी के साथ बिर्रा से भटगांव के तरफ आ रहा था। इसी दौरान वहीं सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नकुल के साथ बैठे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना में दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पर पहुंची और फिर दोनों घायलों को फौरन बिलाईगढ़ अस्पताल ले जाया गया। दोनों घायलों का बिलाईगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button