छत्तीसगढ़

1. विधानसभा अध्यक्ष और CM ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उदघाटन, सभी जनप्रतिनिधियों ने कराई रक्तचाप और मधुमेह की जांच

रायपुर।   विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे ।

शिविर में डॉक्टरों द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। गौरतलब है कि विधानसभा में 14 मार्च से 16 मार्च तक तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है । शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोडायग्नोसिस, पैथोलॉजी और बायो कैमेस्ट्री की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ।

 

Related Articles

Back to top button