छत्तीसगढ़

2. होली जश्न के बीच गांजा का बड़ा खेप पुलिस ने पकड़ा, 3 तस्कर से साथ एक नाबालिग गिरफ्तार

जशपुर.   छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यहां पुलिस ने होली के जश्न के बीच गंजे का बड़ा खेप पकड़ा है. वहीं 3 तस्कर और एक नाबालिग के साथ पुलिस ने एक कार को जब्त किया है. आरोपियों के कब्जे से 26 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है. आरोपी गांजा को उड़ीसा के झारसुगड़ा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे.

यह मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, होली के एक दिन पहले गांजे की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी. तपकरा स्थित बैरियर में नाकेबंदी के दौरान तपकरा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है. चारों आरोपी बिहार छपरा के रहने वाले है. ये तस्कर गांजा को उड़ीसा के झारसुगड़ा से बिहार के छपरा ले जा रहे थे. पकड़े गए गांजे की मात्रा 26 किलो 500 ग्राम कीमत 2 लाख 60 हजार है. फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है की इन सबके पीछे कौन-कौन है.

Related Articles

Back to top button