छत्तीसगढ़

2. कर्ज से दबे दवा व्यापारी ने की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

कोरबा।   जिले के दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम जमनीपाली के साडा कालोनी में एक दवा व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी गई है।

बता दें कि मृतक व्यापारी हितेश पांडेय अपनी माँ, पत्नी और ढाई साल के बेटे के साथ रहता था। हितेश पांडे दवा का थोक कारोबार का काम करता था, कोरबा के घंटाघर क्षेत्र में उसकी दुकान है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दुकान बंद कर हितेश अपने घर पर था। शाम के वक्त घर को सूना पाकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी। परिजनों की नजर जब फांसी के फंदे पर पड़ी तब चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना दर्री पुलिस को दी।

Suicide

मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे लिखा है कि ‘मैं हितेश पांडे अपने सारे कर्ज से बहुत परेशान हो गया हूं, पूरा दिवालिया हो गया हूं। मेरे पास अब मरने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। किसी को मेरे आत्महत्या का जिम्मेदार न ठहराया जाए, मैं खुद ही इसका जिम्मेदार हूं। मम्मी माफ कर देना, मैं बहुत प्यार करता हूं आपसे, आशा सॉरी और बाबू आई लव यू लिखा हुआ है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button