छत्तीसगढ़

1. कुसमी बनेगा नगर पंचायत, स्वामी आत्मानंद स्कूल की भी होगी शुरुआत, CM भूपेश बघेल ने किया ऐलान

रायपुर:    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेमेतरा विधानसभा के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया (रांका) में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। वादा 25 सौ का था लेकिन हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं। हमने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की। सभी वर्गों के हित में कार्यों को ध्यान दिया जा रहा है।

1. ग्राम रांका – कठिया में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम रांका- कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जायेगा।

3. चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

4. ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।

5. कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।

6. जेवरा -अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा तथा चौडीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

7. रांका कठिया में स्वामी आत्मानन्द अग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button