2. गैराज में खड़ी 5 कारों में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

दुर्ग। आज तडक़े नेहरू नगर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित गैराज में खड़ी 5 कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दमकल वाहन ने गैरेज पहुंच आग पर काबू पाया और आग को नेहरू नगर अंडर ब्रिज की छत तक पहुंचने से रोका।
बता दें कि मंगलवार सुबह लगभग सवा 4 बजे दमकल विभाग को सूचना प्राप्त हुई कि थाना भिलाई नगर के अंतर्गत सेक्टर 7 नेहरू नगर ओवरब्रिज के गैरेज के सामने रखी 5 कारों में अचानक भीषण आग लग गई, जिसको बुझाने के लिए दमकल की टीम को रवाना किया गया। वहाँ पहुँच कर दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया और आग को रेलवे अंडरब्रिज की शेड की ओर जाने से रोका।
ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी इस क्षेत्र में आगजनी की घटना हो चुकी है, जिसके कारण नेहरू नगर क्रॉसिंग पर बने अंडर ब्रिज की छत की सीट जल चुकी थी, परंतु इस बार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मियों के द्वारा तत्काल पहुंचकर वाहनों में लगी आग को अंडर ब्रिज के शेड तक पहुंचने से रोकने में कामयाबी प्राप्त की।



