छत्तीसगढ़

3. ASI को उम्रकैद, नाबालिग पीड़िता को मिला न्याय, रेप के बाद की थी हत्या की कोशिश

राजनांदगांव. छुईखदान थाने में 2021 में पदस्थ ASI को नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद हत्या की कोशिश करने के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद खैरागढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार बलात्कार के बाद आग में जलाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी एएसआई के खिलाफ

अपराध पंजीबद्ध कर मामले को न्यायालय में पेश किया था। बता दें कि छुईखदान थाने में पदस्थ 52 वर्षीय एएसआई नरेन्द्र गहिने पर एक नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। एएसआई गहिने ने अपने रसूख का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ कई बार संबंध बनाए। एएसआई गहिने के खिलाफ लगे आरोप की जांच के बाद पुलिस उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था। लगभग डेढ़ साल बाद अदालत ने इस मामले में एएसआई को उम्रकैद की सजा सुनाई। एएसआई गहिने राजनांदगांव शहर का रहने वाला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button