अपराधछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शराब के नशे में पीट पीट कर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

दुर्घटना का रूप देकर सूचना देने पहुंच गया था थाना आरोपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पोल, पिटाई के बाद रजगो बाई की मृत्यु हो जाने से,अपराध छुपाने के लिए उसने मृतिका के कपड़े बदल कर,सूचना देने के लिए थाना पहुंचा था।

जशपुरनगर। शराब के नशे में धुत्त पति ने लात और मुक्के से पीट पीट कर पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद,आरोपित ने इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए,मृतिका के खून से सने हुए कपड़े को छुपा कर,अस्पताल पहुंच गया था। कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव में 7 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए,आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपित राजबल राम ने कुनकुरी थाना में सूचना दिया कि दशहरा त्यौहार होने के कारण उसकी पत्नी मृतिका चिरगो बाई बिना भोजन किए लगातार शराब पी रही थी। 7 अक्टूबर को वह घर लौटा तो चिरगो बाई घर में अचेत पड़ी हुई थी। नशे की हालत में गिर कर लोहे की पेटी से सिर टकरा जाने से आई चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर,शव का पोस्ट मार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मृतिका चिरगो बाई की मृत्यु का कारण सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में आई कई चोट को बताते हुए,हत्या की आशंका जताई। रिपोर्ट के आधार पर जब कुनकुरी पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतिका के पति राजबल राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। आरोपित राजबल राम ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक 7 अक्टूबर को वह और उसकी पत्नी ने त्यौहार होने के कारण जमकर शराब पिया था। शराब के नशे में घर में ही खाना देरी से देने को लेकर उसका,पत्नी चिरगो बाई से विवाद हुआ था।

विवाद के दौरान उसने चिरगो बाई की जमकर पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद रजगो बाई की मृत्यु हो जाने से,अपराध छुपाने के लिए उसने मृतिका के कपड़े बदल कर,सूचना देने के लिए थाना पहुंचा था। इस स्वीकारोक्ती के और पोस्टमार्टम के आधार पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपित राजबल राम के विरूद्व धारा 302,201 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर मृतिका का खून से सना हुआ कपड़ा भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button