छत्तीसगढ़

3. व्यावसायिक पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बाहरी राज्यों का कोटा खत्म, स्थानीय को प्राथमिकता

रायपुर.   प्रदेश में इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एमसीए, फार्मेसी, एमबीए समेत अन्य कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने प्रतिशत का कोटा खत्म कर दिया है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने इस बार व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के नियमों में संशोधन किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस बार उम्र का कोई बंधन नहीं है।  इसके साथ ही छात्रों के लिए आरक्षित सीटों का प्रतिशत कोटा (छत्तीसगढ़ 90, अन्य राज्य 10) खत्म कर दियागया है। प्रदेश के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे राज्यों के छात्रों के आवेदन पर उन्हें सीट अलॉट कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button