छत्तीसगढ़

5. जुआ खेलने वालो पर पुलिस की कार्रवाई, महाराष्ट्र से पहुंचे थे जुआरी, 3 लग्जरी कार समेत 21 लाख का सामान जब्त

बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम बरनाराकला राउरकसा डैम किनारे शनिवार रात को जुआ का फड़ जमा था। फड़ में छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र के जुआरी भी लाखों का दांव लगा रहे थे। 13 जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 22 हजार 60 रुपए नकद सहित 3 लग्जरी कार, दो मोटर साइकिल और 12 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपी कार की हेडलाइट जलाकर जुआ खेल रहे थे।

यहां लंबे समय से जुआ का फड़ जमता आ रहा है, जहां दूसरे राज्यों के जुआरी भी पहुंच रहे थे। इस जुआ फड़ की शिकायत सीधे एसपी से हुई थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने डैम के आसपास घेराबंदी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया। एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी।

इस दौरान मुकेश पिता नारायण फुंडे उम्र 25 वर्ष निवासी सालेकसा आमगांव, वीरू पिता देव कुमार डहाट उम्र 29 वर्ष निवासी गोविन्दपुर संजय नगर गोंदिया, सुखदेवा पिता ओमकार मानकर उम्र 43 वर्ष, निवासी खम्हारी थाना फुलचुर जिला गोंदिया, राहुल पिता नघुनाथ सोखरे उम्र 30 वर्ष निवासी गोंदिया, गणेश पिता बंसत सिंह ठाकुर उम्र 53 वर्ष गोंदिया, सुरेन्द्र पिता बालाराम इंदुकर उम्र 58 वर्ष, निवासी आमगांव को गिरफ्तार किया।
इसी तरह सय्यद इमरान पिता सय्यद इस्माल उम्र 20 वर्ष निवासी कश्मीरी पारा डोंगरगढ़, अक्षय पिता सुनिल नागदोने उम्र 28 वर्ष, निवासी कालकापारा डोंगरगढ़,साबिर पिता बशीर खान उम्र 52 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैण्ड डोंगरगढ़, रत्नेश पिता अनिल सोनवंशी उम्र 20 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टेण्ड वार्ड 17 डोंगरगढ़, भूपेश पिता गंगाराम साहू 32 वर्ष निवासी कन्हारगांव चौकी मोहारा, अनस साहू पिता अंजोर सिंह साहू उम्र 35 वर्ष बांकलेडी चौकी मोहारा, अमरलाल पिता बिसराम कंवर उम्र 35 वर्ष निवासी कन्हारगांव चौकी मोहारा को गिरफ्तार किया गया।

लंबे समय से फड़ जमा रहा था, अब कार्रवाई

खबर है कि फड़ लंबे समय से जम रहा था। जुआरियों के कब्जे से नकदी सहित 21 लाख 37 हजार 60 रुपए के सामान जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रभात पटेल, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सुरेन्द्र स्वर्णकार, सउनि धन्नालाल सिन्हा, सउनि तुलाराम बांक एवं थाना डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ तथा थाना बोरतलाव से उनि पील्लु राम मण्डावी एवं थाना बोरतलाव पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button