छत्तीसगढ़

7. दीपावली में बिजली से संबंधित शिकायत सुनने 111 कर्मियों की तैनाती, बिजली गुल होने पर इस नंबर पर करें कॉल

दीपावली त्योहार के मद्देनजर प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ गई है। बिजली की खपत को बढ़ता देखकर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उत्पादन क्षमता भी बढ़ा दी है। रविवार की शाम 6 बजे प्रदेश में बिजली की खपत की डिमांड 4 हजार मेगावाट और बिजली कंपनी का उत्पादन 4 हजार 40 मेगावाट था। डिमांड से ज्यादा उत्पादन होने की वजह से बिजली कंपनी को सप्लाई करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इतनी खपत के बावजूद बिजली कंपनी आसानी से बिजली कंपनी के उपभोक्ताओं को सप्लाई दे रही है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया, कि वर्तमान में कंपनी के पास जो उपकरण है। वो 5 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं। 5 अप्रैल 2022 को प्रदेश में बिजली की खपत 5 हजार 57 मेगावाट तक पहुंची थी। यह खपत बीते 22 साल की रेकॉर्ड थी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने इस डिमांड के बाद भी सप्लाई की पूर्ति की थी। बिजली सप्लाई के बाद विभागीय अधिकारियों ने बयान जारी किया था, कि यह उपलब्धि उनके खुद के अनुबंधित स्रोतों और पॉवर एक्सचेंज के सम्मिलित स्रोतों से अर्जित की है।

बिजली गुल होने पर इस नंबर पर करें कॉल
त्योहार में उपभोक्ताओं को बिजली बंद होने की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसलिए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने स्थाई शिकायत केंद्र के अलावा अस्थाई शिकायत केंद्र बनाए हैं। इन शिकायत केंद्रों में 111 लोगों की ड्यूटी लगाई है। उपभोक्ता बिजली बंद होने पर जोन के नंबर के अलावा 1912, 0771-2576010 नंबर और मोर बिजली एप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने जिलेवासियों से ट्रांसफार्मर और विधुत लाइन के नीचे पटाखे ना जलाने की अपील की है। दीपावली पर्व पर घरों की बिजली बंद ना हो, इसलिए विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल जलाने की अपील भी की है।

कंपनी डिमांड से ज्यादा बिजली उत्पादन कर रही है। इस वजह से सप्लाई में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। रविवार को प्रदेश में डिमांड 4 हजार मेगावाट की थी, लेकिन कंपनी के पास 4 हजार 40 मेगावॉट उत्पादन था।
मनोज खरे, एमडी, बिजली कंपनी

उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए रायपुर जिले में अस्थाई और स्थाई मिलाकर कुल 111 लोगों की टीम को तैनात किया गया है। उपभोक्ता बिजली बंद होने की शिकायत जोन के नंबर के अलावा 1912, 0771-2576010 नंबर और मोर बिजली एप के माध्यम से कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत का निराकरण करने के लिए टीम तैनात रहेगी।

Related Articles

Back to top button