
रायपुर। राजधानी में लोहे के कारोबारी से एक करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। लोहे के स्क्रैप 2 गुना कीमत में कमाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई 4 बार में एक करोड़ रुपये ले लिए गए। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाने में विशाल भंग ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई है प्रार्थी को भभूतमल जैन ने लोहे के स्क्रैप कारोबार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर के 4 बार में एक करोड़ रुपए ले लिए लेकिन ना तो मूलधन लौट आया और ना ही किसी भी तरह की रकम। कुछ दिन के बाद पैसे देने से मना करने लगा। जिस पर पीड़ित ने पैसे की लगातार मांग की। इसके बाद भी नहीं दिया। तब थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।



