छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पुष्य नक्षत्र में आज बाजार में रहेगी रौनक

अक्टूबर माह में लगातार वर्षा के बावजूद दीपावली से पहले आए पुष्य नक्षत्र में 18 अक्टबूर को बेहतर व्यापार की उम्मीद है।एक दिन पहले ही बाजार में रौनक दिखने लगी थी।दुकानें सजी हुई हैं।बाजार में अच्छी भीड़भाड़ रही।

अंबिकापुर । अक्टूबर माह में लगातार वर्षा के बावजूद दीपावली से पहले आए पुष्य नक्षत्र में 18 अक्टबूर को बेहतर व्यापार की उम्मीद है।एक दिन पहले ही बाजार में रौनक दिखने लगी थी।दुकानें सजी हुई हैं।बाजार में अच्छी भीड़भाड़ रही। मंगलवार को अंबिकापुर का बाजार बंद रहता है पर पुष्य नक्षत्र के कारण खुला रहेगा। व्यापार जगत को पुष्य नक्षत्र से धनतेरस व दीपावली तक जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। दो साल बाद कोरोना से उबरकर बाजार में रौनक आई है। पुष्य नक्षत्र से अंबिकापुर का सराफा बाजारबर्तन बाजारइलेक्ट्रॉनिक,आटोमोबाइल सहित रेडिमेड कपड़ों की दुकानों में ग्राहकों की रौनक देखने को मिलेगी।

पुष्य नक्षत्र से दीपावली तक शहर का सराफा बाजार की रौनक अधिक होती है।पुष्य नक्षत्र का संयोग बने तो यह घरपरिवार के लिए खरीदी जाने वाली हर वस्तु के लिए शुभदायी होता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदी करना लाभदायक व अक्षय कारक माना जाता है।इस दिन सोनाचांदी की जमकर खरीदी होती है। दो वर्ष के बाद पुष्य नक्षत्र पर सराफा बाजार में जमकर खरीदी होने की उम्मीद है। इस शुभ अवसर पर अंबिकापुर सराफा बाजार में बड़ा कारोबार होने की संभावना जताई जा रही है। इस त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर ग्राहकों ने एलइडीफ्रिजवॉशिंग मशीनओवन सहित गीजर व अन्य आधुनिक उपकरणों खरीददारी करना शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कच्चे मालों में लगभग 30 फीसद की कमी आने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। शहर में वाहनों की जमकर बिक्री होती ही है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक बाइक्स की जमकर बिक्री होने की उम्मीद है।

साहू बर्तन के संचालक सरोज साहू ने बताया कि इस वर्ष बर्तन बाजार में तेजी आएगी। पुष्य नक्षत्र पर लोगों की पीतल के अलावा स्टील के बर्तन में अधिक मांग रहती है। बाजार में नए वैरायटी व रेंज मौजूद है। बर्तन व्यवसायियों ने पुष्य नक्षत्र से बाजार में 50 प्रतिशत अधिक का कोरबार होने की उम्मीद लगाई है। खासकर धनतेरस जोरदार खरीदी की संभावना है पर पुष्य नक्षत्र में पूजन से संबंधित सामान लोग खरीदते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button