छत्तीसगढ़

1. अब चीला, फरा, भजिया जैसे व्यंजनों का मिलेगा स्वाद, इस जिले में खुला गढ़ कलेवा सेंटर

रायपुर :  बिलासपुर. छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासियों को शहर के बीच में एक और ठिकाना मिल गया है। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम द्वारा गढ़कलेवा की शुरुआत की गई है, जिसका शुभारंभ शनिवार को किया गया। विदित हो कि स्मार्ट रोड के पास सी मार्ट के बाजू में गढ़कलेवा बनाया गया है। जहां शहरवासी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। शुभारंभ अवसर पर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन सहित एमडी कुणाल दुदावत, निगम कमिश्नर वासु जैन, बजरंग बंजारे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

20 में फरा और चीला, आर्डर में बड़ी बिजौरी भी
ननि द्वारा शुभारंभ किए गए गढ़कलेवा में मात्र 20 रुपए में फरा और चीला चटनी का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके अलावा भजिया, पोहा जैसे अन्य व्यंजनों का स्वाद भी चखा जा सकता है। गढ़कलेवा में आर्डर देने पर रखिया, लाई बरी, चावल पापड़, बिजौरी भी तैयार किया जाएगा। भविष्य में यहां पर अन्य सभी प्रकार के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी शामिल किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button