छत्तीसगढ़

2. पत्नी की हत्या कर लाश को छिपाया दीवान में, बॉडी के साथ ही बिताता था रात, बदबू आने के बाद हुआ मामले का खुलासा

रायपुर:   राजधानी रायपुर से हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। यहां शख्‍स ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी है। इसके बाद हत्‍यारा पति पत्‍नी की लाश को दीवान (बिस्तर) में छिपाकर कर रखा था। वहीं पति लाश के साथ सोता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि हत्‍यारे पति ने दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। दो दिन बाद जब लाश से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो महिला की हत्‍या का पता चला। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button