2. मानसून अपडेट, छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए फायदे की वर्षा, सामान्य से 17 फीसदी कम हुई बारिश

रायपुर: प्रदेश में पिछले 6 दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इस दौरान कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हो रही है. जिसके कारण मौसम पूरी तरह से बदल गया है. उमस और गर्मी से लोगों को पूरी तरह से राहत मिल चुकी है. मौसम खुशनुमा और ठंडा हो गया है.
छत्तीसगढ़ में मानसून का अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है. 1 जून से लेकर 22 जुलाई 2026 तक प्रदेश के 5 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश के 11 जिले ऐसे हैं. जहां पर सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश के 17 जिले ऐसे हैं जहां पर सामान्य बारिश दर्ज की गई है. प्रदेश में सामान्य बारिश की तुलना में अब तक 17% कम बारिश दर्ज की गई है.
छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक एक्टिव रहेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि “एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से लेकर उत्तर पूर्वी अरब सागर तक बना हुआ है. एक द्रोणिका दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान और गुजरात में है. यह इन राज्यों से होते हुए समुद्र तल की ऊंचाई से 3.8 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच बना हुआ है. जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस वजह से आने वाले 5 दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है.”
1 जून से लेकर 22 जुलाई 2026 तक प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े
- बालोद जिले में 402.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- बलौदा बाजार जिले में 491 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- बलरामपुर में 407.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- बस्तर में 304.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- बेमेतरा में 267.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- बीजापुर जिले में 370.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- बिलासपुर जिले में 492.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
- दंतेवाड़ा जिले में 449.01 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- धमतरी में 382.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- दुर्ग में 402.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- गरियाबंद जिले में 439 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- गौरेला पेंड्रा मरवाही में 392.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- जांजगीर जिले में 574.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- जशपुर जिले में 314.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- कबीरधाम जिले में 271.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
- कांकेर जिले में 257.9 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 292 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
- कोंडागांव में 279.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- कोरबा में 469.4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- कोरिया में 395.01 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- महासमुंद में 452.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी में 355.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- मोहला मानपुर चौकी जिले में 265.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- मुंगेली जिले में 525.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- नारायणपुर जिले में 407.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- रायगढ़ जिले में 416.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- रायपुर जिले में 450.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- राजनादगांव में 369.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- सक्ति जिले में 468.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 613.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- सुकमा जिले में 309 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
- सूरजपुर जिले में 371.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.
- सरगुजा जिले में 250.9 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.
