छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

वन अपराध रोकने डिजिटल युक्त होगा 15 बैरियर, सोलर से होगा संचालित

छत्‍तीसगढ़ में बढ़ते वन अपराधों को रोकने के लिए वन विभाग ने बारिश के बाद 15 वन मंडलों में डिजिटलयुक्त बैरियर लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। ये बैरियर सरगुजा, धमतरी, कवर्धा, महासमुंद, गरियाबंद, जशपुर वन मंडल सहित 15 वन मंडलों में लगाया जायेगा।

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में बढ़ते वन अपराधों को रोकने के लिए वन विभाग ने बारिश के बाद 15 वन मंडलों में डिजिटलयुक्त बैरियर लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। ये बैरियर सरगुजा, धमतरी, कवर्धा, महासमुंद, गरियाबंद, जशपुर वन मंडल सहित 15 वन मंडलों में लगाया जायेगा और यह सोलर से संचालित होगा। प्रत्येक बैरियर बनाने में कैंपा मद से 16 लाख रुपए का खर्च होगा। इससे पूर्व वन मुख्यालय के निर्देश पर 27 डिजिटल बैरियर का निर्माण किया जा चुका है। वर्तमान में वन अपराधों पर अंकुश लगाने राज्य के अंदर 247 और 31 अंतर्राज्यीय वनोपज जांच चौकियां है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र से बड़े पैमाने पर जलाऊ और ईमारती लकड़ी तस्करी और शिकार करने की हमेशा आशंका बनी रहती है। हर महीने कई प्रकरण सामने आ रहे है।ऐसे में अंतर्राज्यीय वनोपज जांच चौकियों डिजिटलयुक्त बनाने का काम किया जा रहा है।जहां से सभी बैरियर डिजिटलयुक्त करने में पौने सात करोड; रुपए खर्च किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button