छत्तीसगढ़

2. क्रेन का टायर खोलते अचानक फटा, एसईसीएल कर्मी की मौत, दो घायल

कोरबा।   जिले के दीपका थाना क्षेत्र के क्रेन का टायर फटने से एक एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि क्रेन की बेरिंग खराब होने की वजह से उसे रिपेयरिंग के लिए दीपका महाप्रबंधक कार्यालय के पास ले जाया गया था। इस दौरान टायर खोलते समय अचानक फट गया, जिससे चोट लगने से दीपका वर्कशॉप में कार्यरत सीनियर मैकेनिकल फिटर लालदास खरे की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सहकर्मी घनश्याम गभेल के हाथ में चोट आई है और एक ठेका श्रमिक के पैर में चोट आई है। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button