छत्तीसगढ़

2. कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर लौट रहा था युवक, हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट

रायगढ़।   जिले के टेन्डा नवापारा से कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर घर लौट रहे युवक को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि घटना बीती रात साढ़े 11 बजे की है।

बता दें कि मृतक जितेन्द्र राठिया 20 वर्ष ग्राम नंगोई का रहने वाला था। बताया जाता है कि टेन्डा नवापारा में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन हो रहा था, जिसमे कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें मृतक कबड्डी खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी ग्राम चारमार के पास अचानक उन लोगों का सामना हाथी से हो गया। जिससे बाइक में पीछे बैठे मृतक जितेन्द्र राठिया डरकर बाइक से कूद गया और भागने लगा।

तभी हाथी ने दौड़ाकर उसे कुचलकर मार डाला। वहीं उसका दोस्त मौके से भाग निकला और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। रात में ही घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल कार्यवाही में जुट गई। वही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वन विभाग ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button