छत्तीसगढ़

12. ओपन कैंपस प्लेसमेंट में 7 कंपनियों ने खोले दरवाजे, रायपुर के ITI सड्डू के 74 में से 62 छात्रों को मिला रोजगार

रायपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में सोमवार को आयोजित ओपन कैंपस प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेले में युवाओं को रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त हुए। इस मेले में सात प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार और अप्रेंटिसशिप के दरवाजे खोले।

62 छात्रों को मिला रोजगार

मेले में कुल 74 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, तकनीकी और व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 62 प्रशिक्षणार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस कैंपस में सात प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों ने रोजगार के अवसर दिए। 74 प्रशिक्षणार्थी पहुंचे थे जिसमें से अंतिम रूप से 62 का चयन हुआ।

संस्था के प्राचार्य नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि कौशल विकास, अनुशासन और निरंतर सीखने की ललक ही एक सफल करियर की मजबूत नींव है। उन्होंने चयनित युवाओं को अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Back to top button