home
5. संसद भवन के गेट बंद, आने और जाने पर लगी रोक, पीएम मोदी आवास लौटे, CISF ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च के दौरान बैरिकेड को कथित तौर लांघने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया. सूत्रों के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट पर प्रदर्शनकारियों ने उच्च सुरक्षा क्षेत्र में लगाए गए कई अवरोधक हटाने और उन्हें लांघने का प्रयास किया.
संसद भवन तक जाने से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं. हालात को देखते हुए संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संसद भवन के गेट बंद कर दिए गए हैं. किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है. सीआईएसएफ ने परिसर को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया है. मोर्चा संभाल लिया है. मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास लौट गए हैं.
प्रदर्शनकारी संसद भवन तक मार्च करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान झड़प जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं. सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद 10 से 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.
उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हालांकि, नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने कहा कि अब तक दिल्ली पुलिस के किसी भी जवान ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं किया है.