छत्तीसगढ़

3. रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ को लेकर विवाद, विरोध के बाद वेन्यू बुकिंग रद्द

राजधानी में प्रस्तावित ‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर इनविटेशन वायरल होने के बाद विरोध शुरू हुआ, जिसके चलते आयोजन के लिए बुक किया गया वेन्यू रद्द कर दिया गया। मामले में आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इनविटेशन
कार्यक्रम को लेकर एक पोस्टर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें अनजान लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, बाहर की एक इवेंट कंपनी ने कॉल के जरिए कैफे में बुकिंग कराई थी, लेकिन आयोजन की पूरी जानकारी सामने आने पर संचालक ने इसे रद्द कर दिया।

विरोध के बाद बढ़ा मामला
इनविटेशन वायरल होने के बाद कुछ संगठनों ने इस आयोजन का विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं हैं। विरोध बढ़ने पर आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की मांग की गई है।

प्रशासन सख्ती के मूड में
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि किसी भी संदिग्ध या नियमों के खिलाफ होने वाले आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि बिना अनुमति इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button