छत्तीसगढ़

1. राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 11 घायल, उर्स से लौट रहा था परिवार

 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार (26 अप्रैल) को भीषण सड़क हादसा हो गया. खड़गांव थाना क्षेत्र में एक मालवाहन गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उर्स में शामिल होकर लौट रहे थे

राजनांदगांव में आयोजित उर्स में शामिल होने के बाद मोहला मानपुर का रहने वाला एक परिवार लौट रहा था. नेशनल हाईवे 930 में वाहन बीटेझर और पैंदुर के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 11 घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार परिवार मोहला मानपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ. उर्स में शामिल होने की वजह से वाहन चालक रात भर सो नहीं पाया था. दुर्घटना के बाद खड़गांव थाना प्रभारी संजय यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button