health

8. लिवर और मूड दोनों सुधारने हैं तो घर लाएं ये ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’

घर के अंदर वॉक करने के लिए वॉकिंग पैड एक आसान रास्ता है। यह छोटे ट्रेडमिल की तरह ही होता है, लेकिन कम जगह लेता है। जिम में मेंबरशिप के बावजूद कई बार वर्कआउट करने या वॉक करने तक का समय नहीं मिल पाता, ऐसे में यह कॉम्पैक्ट मशीन घर के अंदर भी एक्टिव रहने में मदद करती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वॉकिंग पैड कितना सुविधाजनक है और इसके क्या फायदे हैं।

ट्रेडमिल और वॉकिंग पैड में क्या है फर्क
वैसे तो ये दोनों ही लगभग एक जैसे होते हैं और इनके फंक्शंस भी। लेकिन वॉकिंग पैड इन मामलों में थोड़ा अलग है:

आकार में छोटे होते हैं
मोटर्स कम शोर करते हैं।
ऊंचाई बहुत कम होती है
पारंपरिक ट्रेडमिल से इतर ये बेहद कम जगह लेने वाले होते हैं।
ऑफिस डेस्क के नीचे या घर के किसी भी कोने में स्टोर कर सकते हैं।
इसकी कीमत भी कम होती है।

वॉकिंग पैड खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
साइज और पोर्टेबिलिटी
बेल्ट साइज
स्पीड रेंज
एडजेस्टेबल फीचर्स
वजन उठाने की क्षमता
आवाज का लेवल
स्पष्ट और आसान डिस्प्ले वाला मॉडल
बजट

इस तरह हो जाती है ज्यादा आसानी
सेटअप करना आसान है
घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं
कैलोरी बर्न करना आसान होता है

15 मिनट की वॉक के हैं ढेरों फायदे
सिडनी के मैक्वेयरी यूनिवर्सिटी में वॉकिंग को लेकर की गई स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह कमर और पीठ के लिए बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज होती है।

15 मिनट की वॉक भी दिमाग को शांत करता है
मूड बेहतर होता है
वॉक करते समय म्यूजिक सुनने से मेडिटेशन वाला प्रभाव आता है
वेट को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलती है
लिवर फंक्शन में सुधार होता है

कुछ खामियां भी हैं
तेज दौड़ लगाने वालों के लिए स्पीड सीमित महसूस हो सकती है
ट्रेडमिल के मुकाबले कम स्टेबल और चौड़ा लगता है
बाहर वॉक करने के विकल्प के रूप में महंगा लग सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button