छत्तीसगढ़

6. पिस्टल बेचने ग्राहक तलाशते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, तीन पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

रायपुर।   आज एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के गुरूद्वारा के पास पिस्टल और जिन्दा कारतूस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अफजल खत्री 37 वर्ष निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर व सोनू मिश्रा 36 वर्ष निवासी खनिजनगर तेलीबांधा बताए। पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर दोनों के द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा पिस्टल व जिंदा कारतूस को अवैध तरीके से क्रय-विक्रय करना बताया गया।

Related Articles

Back to top button