केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखनलाल कोशले ने की मुलाकात, रखी प्रमुख मांग!
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल कोशले ने केंद्रीय समाज कल्याण मंत्री रामदास आठवले से की मुलाकात समाज को लेकर छत्तीसगढ़ में हो रहे अत्याचार एवं दुर्भावनाओं को लेकर की चर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सतनामी समाज की बहूलता को बताते हुए केंद्रीय मंत्री के समक्ष कई मांगे रखी जिसमें प्रमुख रूप से उन्होंने कहा कि सतनामी समाज छत्तीसगढ़ सरकार में अहम भूमिका निभाती है वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में सतनामी समाज के प्रतिनिधित्व करते हुए सिर्फ एक मंत्री है उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में सतनामी समाज के काम से कम दो प्रतिनिधि होते थे उन्होंने कहा कि समाज की और से एक और मंत्री पद की मांग की|

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखनलाल कोसले ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष समाज की हित में प्रमुख बातें रखी |प्रमुखता से समाज कल्याण मंत्री से उन्होंने मांग की की मंत्रिमंडल में समाज को एक और प्रतिनिधित्व मिले |



