छत्तीसगढ़

2. आशियाना अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल फ्लैट में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की टीम

रायपुर |    राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके के आशियाना अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लग गई है. जिससे घर का सामान जलकर खाक हो गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

आपको बता दें कि फ्लैट में आग लगने से दूसरे फ्लैट में रहने वाले परिवारों में भगदड़ मच गई. आग लगने पर घर पर मौजूद महिला बच्चे बुजुर्ग अफरातफरी के साथ नीचे उतरे. घटना की सूचना होने पर सोसाइटी के गार्ड द्वारा इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाडियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सारा सामान जल चुका था. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ठ नहीं हो पाया है

 

Related Articles

Back to top button