छत्तीसगढ़

8. ट्रक ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

रायपुर। थाना आरंग के पारागांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। महासमुंद से रायपुर की ओर जा रहा एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीबन 11:45 बजे की है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक तेज गति से जा रहा था और उसने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button