जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से युवा नेता उपेंद्र भारती ने की दावेदारी!

छत्तीसगढ़ के जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से सतनामी समाज के युवा कांग्रेस नेता उपेन्द्र भारती पिता राजकपुर भारती निवासी ग्राम बकतरा ने की लोकसभा की दावेदारी। उपेंद्र भारती युवा कांग्रेस से जन्मजात जुड़े हुए हैं वह एक प्रभावशाली एवं लोकप्रिय युवा नेता है साथ ही कांग्रेस के विचारधाराओं से प्रभावित होकर हर चुनाव में चाहे वह पंचायत चुनाव हो विधानसभा चुनाव हो सभी में कांग्रेस के लिए पूरी मेहनत के साथ में प्रचार करते रहे हैं कांग्रेसी विचारधारा होने की वजह से वह निर्वाचित महासचिव युवा कांग्रेस आरंग विधानसभा ,अखिल भारतीय सतनाम सेना पूर्व रायपुर जिला अध्यक्ष,सतनामी समाज में भी काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं साथ ही उनका मानना है कि अब तक भारत में 75 सालों में जितना भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है।
वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के को अपना आदर्श मानते हैं साथ ही उनका मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने भारत के विकास में सर्वोच्च बलिदान दिया है ऐसे कांग्रेस माहौल में अपने आप को पाकर धन्य महसूस करते हैं उनका मानना है कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में चल रहे शासन में बेरोजगारों को ठगा गया महंगाई चरम पर है उन्होंने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए यह कहा कि हर किसी को 15 लख रुपए मिलेंगे हर साल 2 करोड लोगों को रोजगार मिलेगा ऐसे झूठ बोलकर उन्होंने सत्ता हासिल की
उन्होंने आगे कहा कि 2018 में जब छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की गठान हुई तब से 5 सालों तक छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया वाद का पूरा प्रचार प्रसार हुआ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परिपाटी के अनुसार ही सभी कार्य करवाए नरवा गरवा घुरवा और बड़ी उनकी एक महत्वपूर्ण योजना थी उनके कार्यकाल के दौरान बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिल ग्राम पंचायत में सरपंचों को सम्मान मिला महिला स्वास्थ्य सहायता समूहों को उनके कर्ज माफी हुई छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार 30 त्योहारों में उन्होंने विशेष छुट्टी का ऐलान किया ऐसे बहुत सारी उपलब्धियां कांग्रेस सरकार में हुई और छत्तीसगढ़ के विकास में कांग्रेस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की वे चाहते हैं कि जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से अगर कांग्रेस उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वह जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के एक नए अवसर का सृजन करेंगे साथ ही सतनामी समाज एवं सर्व समाज को लेते हुए हर किसी की आर्थिक सामाजिक उन्नति में कार्य करेंगे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी उन्होंने कांग्रेस आला कमान के समक्ष रखी है देखते हैं कांग्रेस पार्टी क्या जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से उपेंद्र भारती को अपना उम्मीदवार बनाएगी।



