छत्तीसगढ़

सरपंच संघ एक हुआ तो मिल सकता है अन्नू तारक को रायपुर से टिकट,आज बैठक !

एम. डी. आरिफ की रिपोर्ट…

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान से पहले ही तमाम राजनीतिक दलों ने अभी से चुनाव के लिए कमर कस ली है ऐसे ही छत्तीसगढ़ रायपुर लोकसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में रायपुर मुख्यालय की सीट होने के कारण वी आई पी सीट मानी जाती रही है रायपुर लोकसभा सीट से वर्तमान में बीजेपी के सुनील कुमार सोनी सांसद हैं आजादी के बाद के शुरुआत दशक में यह सीट कांग्रेस का गढ़ था 1991 से अब तक 17 बार हुए चुनाव में 8 बार मतदाताओं ने कांग्रेस को चुना 1996 में विद्या चरण के बड़े भाई श्याम चरण शुक्ला को रमेश बैस ने हराया इसके बाद से रायपुर लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ बन गया रमेश बैस 1996 1998 1999 2004 2009 और 2014 तक लगातार लोकसभा चुनाव जीते रहे रमेश बैस लगातार 23 साल तक सांसद रहे हैं रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 6 बार सांसद रहे रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है इससे पहले रमेश भाई झारखंड और त्रिपुरा के राज्यपाल थे रायपुर लोकसभा सीट बीजेपी की गढ़ बनी हुई है ऐसे में इस सीट पर सेंध मारी करना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती होगी रायपुर लोकसभा सीट पर लगातार 1996 से 2019 तक बीजेपी जीतती आई है

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय सरपंच संघ का बैठक में रखा गया है अगर सरपंच संघ ने एकता का परिचय दिखाए तो अभनपुर जनपद के कोलर ग्राम पंचायत के सरपंच अन्नू तारक को रायपुर लोकसभा की टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है अब देखा जाना है कि क्या सरपंच संघ पुरी ताकत से एकजुट होकर अन्नू तारक के लिए टिकट की मांग करेगी अगर अन्नू तारक को रायपुर लोकसभा से टिकट मिलता है तो इस बार रायपुर लोकसभा में एक ऐतिहासिक जीत हासिल किया जा सकता है लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि सरपंच संघ एकता का परिचय देने में कहीं ना कहीं चुक जाती है अब देखना यह होगा कि आज के बैठक में सरपंचों के द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है क्योंकि अन्नू तारक एक युवा नेता है और उनकी छवि भी काफी मजबूत है उनका टिकट मिलना ही यह माना जा सकता है कि रायपुर लोकसभा की सीट वे जीत सकते हैं और यह आज की बैठक में तय हो जाएगा।

लोकसभा चुनावके 2019 के जो परिणाम रहे हैं रायपुर सीट पर वर्तमान में बीजेपी के सुनील सोनी सांसद है उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में अपने प्रतिद्दंडी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद दुबे को 348338 वोटो से हराया था चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुनील सोनी को 837902 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार रहे प्रमोद दुबे को 499664 वोट मिले थे

रायपुर में मतदाताओं की तादाद 2014 में 19 लाख से अधिक थी इसमें पुरुष मतदाताओं की तादाद 9989000 से ज्यादा थी यहां की कुल जनसंख्या करीब 25 लाख है इनमें पिछड़ी जाति साहू कुर्मी समाज का बाहुल्य है दोनों क्रमशः 30 और 20% है रायपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत सात विधानसभा सीट आती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button