छत्तीसगढ़

1. पंडरी कॉम्प्लेक्स के 8वें फ्लोर से गिरी युवती, मौके पर ही तोड़ा दम, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर।   राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला एक काम्प्लेक्स के 8वें मामले से गिर गई। इस हादसे में में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। यहां एक महिला पाम ब्लाजियों कॉम्प्लेक्स के 8 वें माले से नीचे गिर गई। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गिरने के बाद आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button